top of page

Punjab State-Level Fashion Fest 2025 | कौशल और प्रतिभा का उत्सव


जैन आईटीओटी, फाजिल्का द्वारा Punjab State-Level Fashion Fest 2025 का भव्य, सुव्यवस्थित एवं अत्यंत सफल आयोजन किया गया। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, कौशल विकास के प्रति प्रतिबद्धता तथा समग्र व्यक्तित्व विकास की सोच का सशक्त उदाहरण सिद्ध हुआ। इस आयोजन में पंजाब एवं राजस्थान की विभिन्न सरकारी आईटीआई, निजी संस्थानों, विशेष विद्यालयों एवं कॉलेजों के प्रशिक्षणार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मता, तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुति कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल अरोड़ा, क्षेत्रीय निदेशक (पंजाब), कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार रहे उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा अपनाने, आत्मनिर्भर बनने तथा ऐसे मंचों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रोत्साहित किया।


कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में श्री राजेश मीणा (ISDS संयुक्त निदेशक एवं प्राचार्य, NSTI लुधियाना), श्री पवित्र घोष (ISDS उप निदेशक, NSTI मोहाली), श्री बलदेव सिंह जी (पूर्व सरपंच, उसमानखेड़ा), श्री सौरभ जैन (यूथ आइकॉन एवं प्रबंध निदेशक, Sourabh Media Ventures, श्रीगंगानगर) तथा श्री आलोक दौल्ता (प्रशिक्षण अधिकारी, NSTI मोहाली) शामिल रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ी।

कार्यक्रम की ज्यूरी समिति में श्री जगदीश निशाना (सहायक निदेशक प्रशिक्षण, RDSDE पंजाब), श्रीमती पारुल अग्रवाल (निदेशक, एनरिक Venture प्राइवेट लिमिटेड) तथा श्रीमती नछतर कौर (सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी, राजकीय आईटीआई, श्री मुक्तसर साहिब) सम्मिलित रहीं ज्यूरी सदस्यों द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं पेशेवर मूल्यांकन किया गया, जिससे प्रतिभागियों को सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।



संस्थान के Chairperson श्री राजेंद्र कुमार जैन की गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन की विशेष पहचान रही। साथ ही Founder Chair श्री राकेश गुप्ता, विकास जैन, राहुल जैन, अंकित जैन, आशीष गुप्ता, ध्रुव जैन, हर्ष जैन, अलका गोयल, ममता जैन एवं कीर्ति जैन सहित जैन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के प्रबंधन सदस्यों ने कार्यक्रम को पूर्ण सहयोग प्रदान किया।


इस अवसर पर श्री ओ.पी. शर्मा जी, निदेशक, जैन कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी तथा श्री गुरतेज सिंह ( Trainer, B.Sc. Fashion Design) की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही कार्यक्रम के सफल संचालन में जैन आईटीओटी के प्रिंसिपल श्री गोविंद वर्मा के नेतृत्व में संस्थान के स्टाफ सदस्यों— श्री आलोक चतुर्वेदी, श्री रमेश कुमार, श्री राकेश कुमार, सुश्री गगनदीप कौर, श्री सुखजिंदर सिंह, श्री भारत भूषण, श्रीमति कांता रानी, सुश्री नेहा गिल, सुश्री रेनू धामी, श्री अजय सुथार, श्री सुशील वर्मा, श्री आशीष, श्रीमति तरावंती, श्री सालवंत, श्री सतनाम सिंह, श्री आत्मा राम, श्री राजेंद्र कुमार, श्रीमति जतिंदर कौर, श्री दीपक कुमार, श्री जयभगवान एवं श्री चिरंजी लाल इत्यादि की सक्रिय सहभागिता एवं समर्पणपूर्ण भूमिका रही।



Fashion Fest के अंतर्गत प्रत्येक आईटीआई से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, सभी आईटीआई के प्रथम स्थान विजेताओं के लिए एक विशेष फाइनल राउंड आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। इस फाइनल राउंड में अंजला चौहान (NSTI , मोहाली) को प्रथम पुरस्कार, पूजा पटेल (जैन आईटीओटी) को द्वितीय पुरस्कार तथा गुरनीत कौर (राजकीय आईटीआई, श्री मुक्तसर साहिब) को तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों के साथ आये हुए सभी शिक्षकों व अतिथियों को भी सम्मान प्रतिक देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान फैशन शो के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया यह आयोजन प्रशिक्षणार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावशाली मंच सिद्ध हुआ, जिसने उनके आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच एवं पेशेवर दृष्टिकोण को नई दिशा प्रदान की।



 
 
 

Comments


Contact

Campus :

Usman Khera, Sri Ganganagar-Abohar Road, Fazilka, Punjab​

Tel:  Admission cell        - 7527047045, 01634-275400

        Account Cell          -  7412843000

        ITOT Office            - 9414502661

        Pharmacy Office    -  7973147514

        Nursing Office       -  7837748672

City Office :

Jain ITI, SSB Road, Sri Ganganagar, Rajasthan

Email: info@jaingoi.org

MSME records:

107, Old Dhan Mandi, Ganganagar, Rajasthan – 335001

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube

 ©  2025 JAIN WELFARE TRUST – All Rights Reserved

bottom of page