top of page

"स्वामी विवेकानंद सन्देश यात्रा"


विवेकानंद सन्देश यात्रा विभिन्न जिलों व शहरो से होते हुए आज दिनांक 19-12-2022 को श्री गंगानगर पहुंची। श्री गंगानगर में यात्रा की जिम्मेदारी भारत विकास परिषद को दी गई है। भारत विकास परिषद की तीनों शाखाएँ प्रताप शाखा, मुख्य शाखा तथा महिला प्रगति शाखा के पदाधिकारियों ने इस यात्रा का श्री गंगानगर में मार्गदर्शन किया। स्वामी विवेकानंद के संदेशों का प्रचार-प्रसार करने के लिए शहर के विभिन्न स्कूलों में स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाओ, रंगों भरो, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जैन प्राइवेट आईटीआई में भी स्वामी विवेकानंद जी के सन्देश का प्रचार करने के लिए चित्र बनाओ, रंगों भरो, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे जैन प्राइवेट आईटीआई के लगभग 100 प्रशिक्षणार्थियो ने हिस्सा लिया। 19 दिसम्बर, सोमवार को प्रातः 10 बजे श्रीगंगानगर में शोभायात्रा निकाली गयी । इस शोभा यात्रा में जैन प्राइवेट आईटीआई के लगभग 100 प्रशिक्षणार्थियो ने हिस्सा लिया व नशा मुक्त भारत के स्लोगन के साथ एक झांकी भी प्रस्तुत की। शोभा यात्रा सुखाड़िया सर्किल स्थित श्रीगौशाला से प्रारम्भ होकर बीरबल चौक, रविन्द्र पथ, गोल बाजार, गाँधी चौक, कोतवाली रोड, मटका चौक, भगत सिंह चौक, चौ. बल्लूराम गोदारा कन्या महाविद्यालय होते हुए नेहरू पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुई। समापन कार्यक्रम में संस्थान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले प्रशिक्षणार्थियो को सम्मान्नित किया गया।









 
 
 

5 Comments


Vikas Jain
Vikas Jain
Dec 23, 2022

👍

Like

rahul
rahul
Dec 19, 2022

Jai Hind

Like

Govind Verma
Govind Verma
Dec 19, 2022

Great Effort By All JGI Staff 💐💐

Like

Govind Verma
Govind Verma
Dec 19, 2022

Nice 👍

Like

Vikas Jain
Vikas Jain
Dec 19, 2022

Excellent participation by Jain group of institutions

Like

Contact

Campus :

Usman Khera, Sri Ganganagar-Abohar Road, Fazilka, Punjab​

Tel: 935 240 3000, 01634-275400

City Office :

Jain ITI, SSB Road, Sri Ganganagar, Rajasthan

Email: info@jaingoi.org

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube

Thanks for submitting!

 © 2007 Jain Group of Institutions. Design and Developed: Unicorn EduTech (www.unicorn-edutech.com

bottom of page