पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के संकल्प के साथ अबोहर में माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में विशाल नशा-विरोधी पदयात्रा आयोजित की गई। इस अभियान में जैन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, उस्मान खेड़ा को सक्रिय सहभागिता एवं जागरूकता अभियान में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
निदेशक अंकित जैन ने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन से हुआ और शहर की प्रमुख सड़कों से होते हुए डी.ए.वी. कॉलेज, अबोहर तक पहुंची। इससे पूर्व यह यात्रा तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में भी आयोजित की जा चुकी है।पंजाब एनएडड.कॉलेज एसोसिएशन के सहयोग से विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हाथों में नशा-विरोधी पोस्टर लेकर पदयात्रा में भाग लिया।
समापन समारोह में माननीय राज्यपाल ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से सावधान करते हुए समाज को नशा-मुक्त बनाने का आह्वान किया।सांस्कृतिक सत्र में जैन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के विद्यार्थियों ने गिद्धा, पंजाबी लोकगीत तथा नशे पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी की सराहना प्राप्त की।
इस अवसर पर निदेशक अंकित जैन ने माननीय राज्यपाल का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया।कार्यक्रम के अंत में लगभग 5 हजार लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। समारोह में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Comments