जैन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, उस्मानखेड़ा में बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया। माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नर्सिंग एवं फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।वक्ताओं ने बसंत पंचमी के महत्व तथा संस्थान के गौरवशाली सफर की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को संस्थान की उच्च अध्ययन गुणवत्ता को अपनाने, मेहनत करने एवं अनुशासन से ज्ञान अर्जित करने का संदेश दिया।
चेयरपर्सन राजेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी बलदेव सिंह औलख, प्रबंधक निदेशक अंकित जैन एवं ध्रुव जैन ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सुप्रिया एवं श्रेया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। काजल ठाकुर, अल्पना, अभि एवं जय शर्मा ने भाषण एवं भजन प्रस्तुत किए।रंजीत एवं पार्टी (गांधी ग्रुप) ने फनी डांस प्रस्तुत किया। नवनीत एवं ग्रुप तथा अर्शजोत एवं ग्रुप ने पंजाबी रीमिक्स गीतों की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने गिद्धा तथा छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
अंत में अकादमिक निदेशक ओम प्रकाश शर्मा ने सभी का आभार जताया।
Comments